अब क्या होगा हरियाणा का, 11 शहरों की हवा फिर हुई खराब !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज – हरियाणा में पराली जलाने का सिलसिला थमता दिखाई नहीं दे रहा है। जिसके कारण हरियाणा के 11 शहरों की हवा आज एक बार…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज – हरियाणा में पराली जलाने का सिलसिला थमता दिखाई नहीं दे रहा है। जिसके कारण हरियाणा के 11 शहरों की हवा आज एक बार फिक खराब हो गई। एक रिपोर्ट के मुताबिक बारिश के बाद के शुष्क मौसम में हवा में प्रदूषक बढ़ने से ये नौबत आई है। वहीं केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले तीन दिनों में हवा की गुणवत्ता में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है। सीपीसीबी के जारी आंकड़ों के मुताबिक,आज हरियाणा के 19 शहरों में हिसार सबसे अधिक प्रदूषित रहा, जिसका एक्यूआई 260 दर्ज रहा।

 24 घंटे में पराली जलाने के 300  नए मामले

तो दूसरी तरफ हिसार की तरह जींद सहित 10 अन्य शहरों का भी वायु गुणवत्ता सूचकांक 200 के पार चला गया है। बताया जा रहा है कि पराली जलाने, निर्माण कार्यों,और वाहनों के धुएं, धुंध समेत अन्य स्थानीय कारणों से हवा में प्रदूषण का स्तर बढ़ा है। सरकार का कहना है कि बीते 24 घंटे में पराली जलाने के महज 300 नए मामले दर्ज हुए हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *