ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: 2 दिसंबर1984 की वो रात भोपाल आज भी नहीं भुला पाया है, इस रात को भोपाल के लोग जब याद करते हैं, तो उनकी रूह तक कांप जाती है। 2 दिसंबर 1984 की रात को मौत ने ऐसा तांडव मचाया कि आज तक उसके जख्म नहीं भरे हैं। हम बात कर रहे हैं भोपाल गैस त्रासदी की। जिसने पूरी मानवता को कहां से कहां पहुंचा दिया था। आइए उस हादसे को इन तस्वीरों से महसूस करें और जानें कि हमें क्यों ये त्रासदी कभी नहीं भूलनी चाहिए।
जानकारी के मुताबिक इस लापरवाही की वजह से 5 लाख 58 हजार 125 लोग मिथाइल आइसोसाइनेट गैस और जहरीले रसायनों के रिसाव की चपेट में आ गए, आंकड़ों की माने तो हादसे में 25 हजार लोगों की मौत हुई थी।
भोपाल में हुई इस त्रासदी के बाद यूनियन कार्बाइड के मुख्य प्रबंध वॉरेन एंडरसन रातोरात भारत छोड़कर अमेरिका रवाना हो गए।
इस त्रासदी के बाद भोपाल में जिन बच्चों ने जन्म लिया उनमें से कई बच्चे विकलांग पैदा हुए, ये भयानक सिलसिला आज भी जारी है।
जानकरी के मुताबिक 7 जून 2010 को आए कोर्ट के फैसले में आरोपियों को दो-दो साल की सजा सुनाई गई थी, लेकिन सभी आरोपी कुछ दिन बाद ही जमानत पर छोड़ दिए गए।
बता दें कि यूनियन कार्बाइड इंडिया लिमिटेड के तत्कालीन मुखिया और मुख्य आरोपी वॉरेन एंडरसन की मौत 29 सिंतबर 2014 को हो चुकी है।
भोपाल गैस त्रासदी पर 2014 में फिल्म ‘भोपाल ए प्रेयर ऑफ रेन’ भी बनाई गई, इस त्रासदी को 35 साल हो चुके हैं, लेकिन आज भी सरकार पीड़ितों के दर्द पर मरहम नहीं लगा पाई।