ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिय़ा न्यूज: अपनी बयानबाजी से चर्चओं में रहने वाले अनिल विज ने एकबार फिर बड़ा बयान दिया है। उन्होने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर तीखे जुबानी बार किए हैं। पत्रकारों से बातचीत के दौऱन उन्होंने कहा कि,प्रियंका गांधी से ज्यादा पापुलर तो प्रियंका चोपड़ा हैं।
अनिल विज ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहनसिंह से उनके कार्यकाल में अर्थव्यवस्था पर भी सवाल किए। उन्होंने यहां कहा कि दिल्ली में कांग्रेस रैली में प्रियंका गांधी के नारे की जगह प्रियंका चोपड़ा के नारे लगाए गए। इससे तो यही लगता है कि प्रियंका चोपड़ा तो कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी से ज्यादा पापुलर हैं।

