Video: जब नेताजी ने प्रियंका गांधी की बजाय लगवा दिए ‘प्रियंका चोपड़ा जिंदाबाद’ के नारे

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इडिया न्यूज: दिल्ली में कांग्रेस नेता सुरेंद्र कुमार की एक जनसभा में जुबान फिसल गई और वे लोगों की हंसी का शिकार हो गए।…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इडिया न्यूज: दिल्ली में कांग्रेस नेता सुरेंद्र कुमार की एक जनसभा में जुबान फिसल गई और वे लोगों की हंसी का शिकार हो गए। दरअसल, नेता जी ने प्रियंका गांधी वाड्रा की जगह एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के समर्थन में नारे लगवा दिए और इसका वीडियो तेजी से वायरल हो गया।
वीडिया में पूर्व विधायक सुरेंद्र कुमार के साथ ही दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा भी वीडियो में नजर आ रेह हैं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी सेो वायरल हो रहा है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी किरकिरी होनी शुरू हो गई है।
वीडियो देखने के लिए क्लिक करें..
वीडियो में साफ दिख रहा है कि, नेता ने नारे लगाए, ‘‘सोनिया गांधी जिंदाबाद, कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, राहुल गांधी जिंदाबाद, प्रियंका चोपड़ा जिंदाबाद।’’  इसके बाद माइक पर घोषणा करने वाले व्यक्ति ने इसके लिए माफी भी मांगी। लेकिन तब तक दर हो गई और वीडियो आग की तरह फैल गया। इसके बाद लोगों ने उनका मजाक उड़ाना शुरू कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *