इस फेमस हरियाणवीं सिंगर का बेरहमी से किया था कत्ल, अब आरोपी को हुई उम्रकैद की सजा

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा की फेमस लोकगायिका ममता की हत्या के मामले में दो दोषियों को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश आरपी गोयल की…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा की फेमस लोकगायिका ममता की हत्या के मामले में दो दोषियों को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश आरपी गोयल की कोर्ट ने सदा सुना दी है। कोर्ट ने हत्या के मुख्यारोपी मोहित को उम्रकैद और दूसरे दोषी को ढाई साल की सजा सुनाई है।

murder

आपको बता दें कि मृतक गायिका ममता के बेटे भारत ने जनवरी 2018 में पुलिस को शिकायत देते हुए बताया था कि मां ममता जागरण में गायिका का काम करती है। बेटे ने बताया कि 14 जनवरी को मां अपने साथी कलाकार के साथ कैलाश कालोनी में रहने वाले मोहित के साथ घर से बाहर गई थी, जिसके बाद वो घर नहीं पहुंची।

singer

उसने बताया कि काफी तलाश करने के बाद भी मां का कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की और पुलिस जांच में सामने आया कि मोहित ने ही ममता की हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। बाद में पूछताछ में मोहित ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि गायिका संबंधों के चलते उसे फंसाने की धमकी देती थी, जिससे परेशान होकर ही उसने ये कदम उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *