जानिए क्यों पीछे हटी बीजेपी, महाराष्ट्र पर क्या है बीजेपी की रणनीति ?

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी ने एक बड़ा फैसला लेते हुए अपने स्पीकर कैंडिडेट का नाम वापस ले लिया है। बीजेपी ने…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी ने एक बड़ा फैसला लेते हुए अपने स्पीकर कैंडिडेट का नाम वापस ले लिया है। बीजेपी ने स्पीकर कैंडिडेट के पद के लिए किसान कठोरे का नाम प्रस्तावित किया था, लेकिन अब उनके नाम को वापस ले लिया गया है। जानकारी के मुताबिक सुबह साढ़े दस बजे नामांकन वापस लेने का वक्त तय था। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस नेता नाना पटोले ने कहा कि, अब तक महाराष्ट्र में स्पीकर निर्विरोध चुने गए हैं।

lok sabha

दिसंबर के पहले सप्ताह में हो सकता है कैबिनेट विस्तार

वहीं अब स्पीकर के चुनाव के अलावा अब उद्धव सरकार के कैबिनेत विस्तार पर भी नजर रहेगी। बताया जा रहा है कि, दिसंबर के पहले सप्ताह में  महाराष्ट्र सरकार का कैबिनेट विस्तार हो सकता है, कैबिनेट विस्तार में 14 मंत्री शपथ ले सकते हैं, जानकारी के मुताबिक उद्धव सरकार में सीएम समेत शिवसेना के कुल 16 मंत्री, एनसीपी के 15 मंत्री और कांग्रेस के 12 मंत्री शामिल हो सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *