ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: मोदी सरकार ने दूसरे कार्यकाल के आज यानी 30 नवंबर को छह महीने पूरे कर लिए हैं। जिसको लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया। ट्वीट में लिखते हुए मोदी ने कहा कि, उनकी सरकार ने कई फैसले लिए जिन्होंने देश के विकास को गति दी, और सामाजिक सशक्तिकरण को और एकता को बढ़ाया।
हम एक समृद्ध और प्रगतिशील न्यू इंडिया का निर्माण करेंगे
तो वहीं अपने दूसरे ट्वीट में लिखा कि,’पिछले छह महीनों के दौरान हमने कई निर्णय लिए हैं, जिन्होंने विकास को गति दी है, सामाजिक सशक्तिकरण को गति दी है और भारत की एकता को बढ़ाया है। हम आने वाले समय में और भी अधिक काम करने की आकांक्षा रखते हैं ताकि हम एक समृद्ध और प्रगतिशील न्यू इंडिया का निर्माण कर सकें।’


