मोदी कार्यकाल के 180 दिन पूरे होने पर जानिए क्या बोले पीएम मोदी ?

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: मोदी सरकार ने दूसरे कार्यकाल के आज यानी 30 नवंबर को छह महीने पूरे कर लिए हैं। जिसको लेकर पीएम नरेंद्र मोदी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: मोदी सरकार ने दूसरे कार्यकाल के आज यानी 30 नवंबर को छह महीने पूरे कर लिए हैं। जिसको लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया। ट्वीट में लिखते हुए मोदी ने कहा कि, उनकी सरकार ने कई फैसले लिए जिन्होंने देश के विकास को गति दी, और सामाजिक सशक्तिकरण को और एकता को बढ़ाया।

पीएम मोदी ने अपने पहले ट्वीट में लिखा, कि ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास से प्रेरित होकर और 130 करोड़ भारतीयों के आशीर्वाद से एनडीए सरकार ने भारत को विकसित करने और नए सिरे से 130 करोड़ भारतीयों के जीवन को सशक्त बनाने की दिशा में काम करना जारी रखा है।

हम एक समृद्ध और प्रगतिशील न्यू इंडिया का निर्माण करेंगे

तो वहीं अपने दूसरे ट्वीट में लिखा कि,’पिछले छह महीनों के दौरान हमने कई निर्णय लिए हैं, जिन्होंने विकास को गति दी है, सामाजिक सशक्तिकरण को गति दी है और भारत की एकता को बढ़ाया है। हम आने वाले समय में और भी अधिक काम करने की आकांक्षा रखते हैं ताकि हम एक समृद्ध और प्रगतिशील न्यू इंडिया का निर्माण कर सकें।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *