जानिए 11वीं के छात्र ने क्यों की खुदकुशी, क्या ये है बड़ी वजह !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: प्रिंसिपल की पिटाई और टीचर के टॉर्चर से आहत होकर 11वीं के छात्र ने अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। बतया जा रहा…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: प्रिंसिपल की पिटाई और टीचर के टॉर्चर से आहत होकर 11वीं के छात्र ने अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। बतया जा रहा है कि, छात्र छोटी पैंट पहन कर स्कूल आया था। जिसको लेकर प्रिंसिपल और टीचर ने छात्र धनंजय के साथ जमकर मारपीट की, अपने साथ हुई मारपीट से छात्र इतना आहत हुआ कि उसने खुदकुशी करने का मन बना लिया।

पुलिस ने किया मामला दर्ज, तीनों आरोपी मौके से फरार 

फिलहाल छात्र के पिता के बयान पर पुलिस ने निजी स्कूल के प्रिंसिपल, डायरेक्टर और टीचर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला दर्ज होने के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हैं। छात्र धनंजय (18) के पिता बृज राज तिवारी एक फैक्टरी में काम करते हैं जबकि मां कमलेश तिवारी घर पर ही रहती हैं। धनंजय का एक छोटा भाई और बहन है। वे मूलरूप से उत्तरप्रदेश के गोंडा जिला के रहने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *