नशे में धुत चालक चला रहा था हरियाणा रोडवेज की बस, हो गया बड़ा हादसा

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा रोडवेड पानीपत डिपो की बस अहर गांव के पास बिजली के खंभे से टकराने की वजह से हादसे का शिकार हो…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा रोडवेड पानीपत डिपो की बस अहर गांव के पास बिजली के खंभे से टकराने की वजह से हादसे का शिकार हो गई। जिसमें एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं घायल यात्रियों की गंभीर हालत देखते हुए रोहतक पीजीआई में रैफर किया गया। पुलिस ने बस ड्राइवर पर लापरवाही का मामला दर्ज कर बस को कब्जे मे ले लिया है।

हादसे में मृतक की पहचान इसराना के कुराना गांव के ईश्वर सिंह के रूप में हुई। वहीं  मृतक के परिवार वालों का आरोप है कि बस ड्राइवर की लापरवाही के चलते हादसा हुआ है हादसे में बाल-बाल बचे यात्रियों का कहना है कि बस ड्राइवर ने रास्ते मे बस से उतर के शराब पी जिसके बाद नशे में बस ओवर स्पीड हो गई और स्पीड पर नियंत्रण न होने के कारण यह हादसा हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *