वेस्टइंडीज टीम का एलान, भारत दौरे पर वेस्टइंडीज के, ये खिलाड़ी ही संभालेंगे कमान !

6 दिसंबर से भारत के खिलाफ होने वाली टी-20 और फिर वन-डे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज  टीम की घोषणा हो गई है। वेस्टइंडीज की कमान एक…

6 दिसंबर से भारत के खिलाफ होने वाली टी-20 और फिर वन-डे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज  टीम की घोषणा हो गई है। वेस्टइंडीज की कमान एक बार फिर कीरोन पोलार्ड को सौंपी दी गई है।

बल्लेबाज फेबियन एलन की भारत के खिलाफ 6 दिसंबर से शुरू होने वाले टी-20 मैच की सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम में वापसी हुई है। वहीं दूसरे बल्लेबाज शाई होप और तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ को आराम दिया गया है।  अफगानिस्तान के हाथों मिली हार की वजह से दो बार के वर्ल्ड टी-20 चैंपियन वेस्टइंडीज टीम में ये बदलाव किया गया है।

बताया जा रहा है कि, कीरोन पोलार्ड तीन इंटरनेशनल टी-20 मैचों और तीन इंटरनेशनल वनडे मैचों की सीरीज में वेस्टइंडीज के कप्तान बने रहेंगे।

टी-20 मैच से उपलब्ध रहेंगे निकोलस पूरन
अफगानिस्तान के खिलाफ पहले मैच के दौरान घुटने में लगी चोट की वजह से बाहर हुए फेबियन एलन की घर वापसी हुई है। उन्होंने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है। निकोलस पूरन निलंबन की वजह से अफगानिस्तान के खिलाफ नहीं खेल पाए थे।

वन-डे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम
कीरोन पोलार्ड (कप्तान), सुनील एम्ब्रिस, रोस्टन चेज, शेल्डन कॉटरेल, शिमरोन हेटमेयर, जेसन होल्डर, शाई होप, अल्जारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, एविन लुईस, कीमो पॉल, खायरे पियरे, निकोलस पूरन, रोमारियो शेफर्ड, हेडन वाल्श जूनियर

टी-20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम
कीरोन पोलार्ड (कप्तान), फैबियन ऐलन, शेल्डन कॉटरेल, शिमरोन हेटमेयर, जेसन होल्डर, कीमो पॉल, ब्रैंडन किंग, एविन लुईस, खायरे पियरे, निकोलस पूरन, दिनेश रामदीन, शेरफोन रदरफोर्ड, लेंडी सिमंस, केस्रिक विलियम्स, हेडन वाल्श, जूनियर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *