ऑनालइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: भूपेंद्र सिंह हुड्डा विधानसभा में दिए अपने विशाल हरियाणा वले बयान के कारण चर्चाओं में आ गए हैं और बीजेपी की तीखी प्रतिक्रियाओं का शिकार हो गए हैं। बता दें, हुड्डा ने विधानसभा में कहा कि विशाल हरियाणा बनाया जाए और दिल्ली इसकी राजधानी हो। बेजीपी ने हुड्डा के इस प्रस्ताव को पूरी तरह से खारिज कर दिया।
इसी कड़ी में मनोहर कैबिनेट के गब्बर और प्रदेश गृहमंत्री अनिल विज ने भूपेंद्र सिंह पर निशाना साधा है। अनिल विज ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपना दिमागी संतुलन खो बैठे हैं, इसलिए वह इस तरह की बातें कर रहे हैं। विज ने आगे कहा कि हुड्डा ने विशाल हरियाणा की बात करके राजधानी चंडीगढ़ पर हरियाणा के दावे को कमजोर किया है। इससे साफ है कि कांग्रेस ने हरियाणा के लिए चंडीगढ़ पर दावा छोड़ दिया है यह कांग्रेस की असलियत को स्पष्ट करता है।

