दिल्ली मेट्रो में लड़की को फटकारने वाली ‘हरियाणवी ताई’ को मिला करारा जवाब, देखें Video

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सोशल मीडिया पर बीते दिनों एक वीडियो खूब वायरल हो रहा था। जिसमें एक हरियाणवी महिला मेट्रो में एक लड़की पर जमकर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सोशल मीडिया पर बीते दिनों एक वीडियो खूब वायरल हो रहा था। जिसमें एक हरियाणवी महिला मेट्रो में एक लड़की पर जमकर बरसती दिखी। लोगों ने अधेड़ महिला को हरयाणवी ताई का नाम दिय़ा है। महिला लड़की पर अश्लीलता का आरोप लगाते हुए उसे खूब खरी खोटी सुनाई

देखें वीडियो..

https://www.facebook.com/livingindianewsharyana/videos/807990946320094/

लड़की ने भी एक दो बातें महिला से कहीं, लेकिन महिला ने उसकी एक न सुनी और उसे अनाप शनाप बोलती रही। ऐसे में तमाशा देख रहे लोग भी कहां चुप बैठने वाले थे, उन्होंने बिना समय गंवाते हुए चुपके से वीडियो बना लिया और यह पूरे तमाशे की वीडियो आग की तरह रातों-रात फैल गई। किसी ने ये तक न सोचा कि वीडियो वायरल होने के बाद महिला तो मश्हूर हो जाएगी, लेकिन उस लड़की को कितनी जिल्लत का सामना करना पडेगा। लेकिन पूरी सच्चाई जानने के बाद आपको भी यही लगेगा कि, हमेशा बुजुर्ग सही नहीं होता। तो चलिए हम आपको बताते हैं इस वीडियो की पूरी कहानी

metro

दरअसल, जिस लड़की पर महिला का गुस्सा फूटा था, वो दिल्ली यूनिवर्सिटी के एक कॉलेज में पढ़ती है. डांस एकेडमी साकेत में डांस भी सिखती  है। घर नोएडा में है. वो रोज नोएडा से साकेत अपने दोस्तं के साथ , मेट्रो से जाती है. जिस दिन ये हंगामा हुआ। उस दिन भी लड़की अपने दोस्त के साथ मेट्रो से साकेत जा रही थी। इस दैरान वह अपने दोस्त साथ सेल्फी ले रही थी. साथ ही पैर हिलाकर डांस स्टेप की प्रैक्टिस कर रही थी।इतने पर ताई को गुस्सा आ गया और उन्होंने चिल्लाना शुरू कर दिया. किसी ने चुपके से वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया।

delhi

कहा जा रहा है कि लड़का और लड़की मेट्रो के अंदर ‘अश्लील हरकत’ कर रहे थे।  लेकिन ये अश्लील हरकत क्या थी, किसी ने वीडियो में नहीं दिखाया। जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसकी शुरुआत लड़का और लड़की की ‘अश्लील हरकतें’ रुकने के बाद का है। सीधे हरियाणवी ताई के तेवरों से इसकी शुरुआत हुई है। जब लड़की ने कुछ कहा तो उसे महिला ने झापड़ मारने की धमकी दे डाली।
taiii

लड़की ने अपने फेसबुक अकाउंट पर भी एक वीडियो डाला है। जिसमें उसने इस घटना के बारे में पूरी जानकारी दी है।लड़की ने बताया कि, उस औरत ने उसके बाल भी पकड़े थे। जो कि वीडियो में नहीं दिख रहा है। लड़की इस बात से दुखी है कि लोगों ने दोनों पक्षों की बात जाने बिना ही उसे ‘नैतिकता’ का पाठ पढ़ाना शुरू कर दिया। उसके बारे में भला-बुरा कहने लगे। यह घटना हमें ये सोचने के लिए मजबूर कर देती है कि,  किसी को ‘नैतिकता’ के नाम पर इतना बुरी तरह से चिल्लाना, सरेआम थप्पड़ मारने की धमकी देना, सबके सामने उसका अपमान करना, क्या सही है? क्या यही ‘भारत की संस्कृति’ है?

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *