ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यू के आवास पर आगजनी और तोड़फोड़ के मामले में एक बड़ा फैसला आया है। दरअसल, हाईकोर्ट से आरोपी जाट नेता दिलावर सिंह को करीब तीन साल बाद इस मामले में जमानत मिल गई है।
आगजनी के वक्त दिलावर सिंह कैप्टन अभिमन्यु की कोठी के बाहर नजर आया था। एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें वो दंगाईयों को मिठाई बांटता नजर आ रहा था। सीबीआई के लिए दिलावर की जमानत बड़े झटके के बराबर है।

