ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:रियल्टी शो ‘बिग बॉस’ अपने शुरूआती दौर से ही काफी चर्चाओं में हैं। घर मे हो रहे हाईवोल्टेज ड्रामे को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
शो को मिल रहे जबरदस्त रिसपॉंस को देखते हुए मेकर्स ने यह फैसला लिया है कि इसका फिनाले कुछ समय के लिए आगे बढ़ाया जाएगा। पहले ‘बिग बॉस 13’ का फिनाले 12 जनवरी को होने वाला था। वहीं अब शो का फिनाले 16 फरवरी के दिन होने की संभावना है।
ऐसे में यह भी हो सकता है कि, डेट्स बढ़ाने के चलते शो के होस्ट सलमान खान यह शो छोड दें। क्योंकि, सलमान खान ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘राधे’ के लिए पहले से ही डेट्स बुक कर रखी हैं और बिग बॉस के आगे बढ़ने से उन्हें परेशानी हो सकती है।
अगर सलमान ये शो छोड़ देते हैं तो, बिग बॉस 13 को उनकी दोस्त फराह खान होस्ट कर सकती है।



