साध्वी प्रज्ञा के बयान पर राहुल गांधी का ट्वीट, राजनीतिक बवाल शुरू

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:  BJP सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताया था। जिसपर अब राजनीतिक बवाल मचना…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:  BJP सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताया था। जिसपर अब राजनीतिक बवाल मचना शुरू हो गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने साध्वी पर हमला करते हुए ट्वीट किया। राहुल ने ट्वीट में लिखा कि ‘आतंकी प्रज्ञा ने आतंकी गोडसे को देशभक्त बताया’ भारत की संसद के इतिहास में ये एक दुखद दिन है।

भारतीय जनता पार्टी ने लिया साध्वी प्रज्ञा पर बड़ा एक्शन

बतादें बुधवार को लोकसभा में साध्वी प्रज्ञा ने नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताया था। हालांकि इसपर मचे बवाल के बाद इस बयान को लोकसभा की कार्यवाही से हटा दिया गया है। वहीं अब नाथूराम गोडसे पर दिए गए बयान के बाद संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने साध्वी प्रज्ञा को रक्षा मंत्रालय की संसदीय समिति से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। वहीं सत्र के दौरान होने वाले बीजेपी संसदीय दल की बैठकों में साध्वी प्रज्ञा को नहीं आने का फरमान भी सुनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *