हाईकोर्ट ने नौकरी से हटाए गए चंडीगढ़ के सैंकड़ों टीचरों को दी बड़ी राहत, नहीं जाएगी नौकरी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: चंडीगढ़ के सैंकड़ों टीचरों को पंजाब- हरियाणा हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। बता दें कि केंद्रीय प्रशासनिक ट्रिब्यूनल (कैट) ने…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: चंडीगढ़ के सैंकड़ों टीचरों को पंजाब- हरियाणा हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। बता दें कि केंद्रीय प्रशासनिक ट्रिब्यूनल (कैट) ने हटाये गए 850 टीचरों की सेवा समाप्त करने के फैसले को खारिज कर दिया था। जिसके बाद अब हाईकोर्ट ने भी कैट के इस फैसले पर अपनी मुहर लगा दी है। इनमें ज्यादातर पंजाब और हरियाणा के टीचर हैं। अब हाईकोर्ट के आदेश से इन सभी टीचरों को बड़ी राहत मिली है।

teachers

आपको बता दें कि चंडीगढ़ शिक्षा विभाग की तरफ से 2015 में सरकारी स्कूल में भर्ती किए गए 850 जेबीटी और टीजीटी टीचरों को हटाने का आदेश दिया गया था। चंडीगढ़ प्रशासन ने इन टीचरों की सेवा समाप्त करने का फैसला लिया था। इसके बाद इन टीचरों ने केंद्रीय प्रशासनिक ट्रिब्यूनल (कैट) में अपील की थी। कैट ने सुनवाई करते हुए चंडीगढ़ प्रशासन के फैसले को खारिज कर दिया था।

जिसके बाद कैट के फैसले को चंडीगढ़ प्रशासन ने पंजाब- हरियाणा हाईकोर्ट में चुनौती दी और सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों ने अपनी बात रखी थी। जिसके बाद आज सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने इस पर फैसला सुनाते हुए टीचरों को बड़ी राहत दी है। वहीं, जिन टीटरों का नाम FIR में हैं, उनकों किसी तरह की राहत नहीं मिलेगी।

highcourt

क्या था पूरा मामला-

2014 में चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने करीब 1150 टीचरों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया था। वहीं, 2015 में मेरिट के आधार पर शिक्षकों की नियुक्ति भी कर दी गई। बाद में पंजाब में हुई भर्ती में धांधली में गिरफ्तार आरोपितों से सामने आया कि इस टीचर भर्ती में घोटाला हुआ है। आरोपियों ने 10 लाख तक में प्रश्‍नपत्र बेच थे। इसके बाद मामले में भर्ती हुए करीब 40 लोगों पर एफआइआर की गई थी और कई लोगों की गिरफ्तारी भी हुई। फिलहाल इस मामले में जांच अभी भी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *