महाअघाड़ी के आगे बीजेपी पिछाड़ी,  उद्धव ठाकरे चुने गए महाराष्ट्र विकास अघाड़ी के नेता

ऑनलइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज महाराष्ट्र में शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी गठबंधन वाली महाअघाड़ी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 1 दिसंबर को होना बताया जा रहा है।…

ऑनलइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज महाराष्ट्र में शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी गठबंधन वाली महाअघाड़ी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 1 दिसंबर को होना बताया जा रहा है। हालांकि शपथ ग्रहण समारोह कहां होगा ये अभी साफ नहीं हो पाया है, तो वहीं शिवसेना चाहती है कि ये समारोह शिवाजी पार्क में हो बतादें कि कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना के गठबंधन को महाराष्ट्र विकास अघाड़ी नाम दिया गया है। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को विधायक दल का नेता चुना गया है।

162 MLA

हो सकती है कल सीएम पद की शपथ

एक दिसंबर को होने वाले शपथ ग्रहण से पहले उद्धव ठाकरे कल महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। जानकारी के मुताबिक साथ में एनसीपी-कांग्रेस के 2-2 विधायक भी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *