ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:-बुधवार यानी कल शाम पांच बजे बीजेपी का विधानसभा में फ्लोर टेस्ट होना है, इस दौरान बीजेपी ने अपने विधायकों की आज बैठक बुलाई है। ये बैठक आज रात नौ बजे मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में कि जाएगी। यानी कि अब महाराष्ट्र में चल रही सियासत के खेल का फाइनल उसी स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां भारतीय टीम ने 2011 का क्रिकेट वर्ल्डकप खेला और जीता था।
बैठक में शामिल होंगे बीजे्पी के सभी 105 MLA
बीजेपी विधायकों की इस बैठक में सभी 105 विधायक शामिल होंगे, इसके अलावा वो निर्दलीय विधायक भी शामिल होंगे जिन्होंने बीजेपी का दामन थामा है, जानकारी के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बीजेपी ने कोर कमेटी की बैठक बुलाई है।

