हरियाणा विधानसभा आज रचेगी नया इतिहास, पढ़िए..

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा विधानसभा आज नया इतिहास रचेगी। संविधान को अपनाने की 70वीं वर्षगांठ पर पहली बार विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र बुलाया…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा विधानसभा आज नया इतिहास रचेगी। संविधान को अपनाने की 70वीं वर्षगांठ पर पहली बार विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र बुलाया गया है। आज इस सत्र के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष अपने-अपने विचार रखेंगे। सत्र की शुरुआत आज सुबह 11 बजे होगी जिसमें सबसे पहले दिवंगतो की याद में शोक प्रस्ताव पढ़े जाएंगे और दो मिनट का मौन रखा जाएगा।

punjab vidhan sabha

आज इस विशेष सत्र के दौरान संविधान पर चर्चा होगी साथ ही सरकार कुछ अहम विधेयक भी पारित करा सकती है। शोक प्रस्ताव के  बाद संविधान को अंगीकार किए जाने की 70वीं वर्षगांठ के स्मरण में संकल्प पत्र पारित किया जाएगा। संकल्प पत्र पर विधानसभा में विस्तार से चर्चा होगी। संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को याद किया जाएगा। संविधान पर चर्चा होने के बाद विधानसभा स्पीकर सदन की सहमति से डिप्टी स्पीकर का चुनाव कराएंगे। इसके बाद विधायकों को मौलिक कर्तव्योंऔर अधिकारों की शपथ दिलाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *