कांग्रेस को बड़ा झटका, इस दिग्गज ने किया अलग मोर्चे का गठन

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री निर्मल सिंह ने कांग्रेस से दूरी बना ली है। निर्मल सिंह ने यमुनानगर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री निर्मल सिंह ने कांग्रेस से दूरी बना ली है। निर्मल सिंह ने यमुनानगर में अलग से मोर्चा का गठन कर दिया है। उन्होने नए मोर्चा का नाम ‘हरियाणा लोकतांत्रिक मोर्चा’ रखा है।nirml

यमुनानगर में मोर्चे के गठन के दौरान उन्होने कहा कि, यह मोर्चा हर चुनाव में अपनी अलग से भागीदारी निभाएगा, वहीं उन्होने कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा पर जमकर भड़ास निकाली। उन्होने कहा कि, कुमारी सैलजा की मनमानी के चलते ही इस मोर्चे का गठन किया गया है। वहीं निर्मल सिंह ने बताया कि, इस मोर्चे की हर चुनाव में भागीदारी रहेगी वहीं आने वाले समय में यह मोर्चा एक बड़ी राजनीतिक पार्टी का रुप लेगा। इस दौरान उन्होने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पर टिकट बंटवारे में पैसे लेने का भी आरोप लगाया ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *