इमरान खान को किसानों ने भेजा संदेश, टमाटर चाहिए तो पहले करें ये काम

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गरीबी की मार झेल रहे पाकिस्तान के लिए मध्य प्रदेश के किसानों ने पैगाम भेजा है। दरअसल, टमाटर कि किल्लत से परेशान…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गरीबी की मार झेल रहे पाकिस्तान के लिए मध्य प्रदेश के किसानों ने पैगाम भेजा है। दरअसल, टमाटर कि किल्लत से परेशान पाकिस्तान के पीएम इमरान खान को मध्यप्रदेश के किसानों ने टमाटर देने की बात कही है, लेकिन बदले में अपनी मांग भी रखी है।

tomato

झाबुआ जिले के पेटलावद के 150 से अधिक किसानों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को ट्विटर और डाक विभाग के जरिए भेजे गए संदेश में कहा है कि,टमाटर के जरिए भारतीय किसान यूनियन की झाबुआ जिला इकाई ने इमरान से कहा कि बाघा बार्डर से आपके देश में टमाटर जाते थे, लेकिन आतंकवादियों और आपकी सेना ने हमारे देश के निर्दोष लोगों पर हमले किए, आतंकवाद फैलाया, 26/11 व पुलवामा जैसे हमले करवाए।

pakistan

इसके बाद हमारे देश और हमने आपको टमाटर नहीं देने का फैसला लिया था। बीते दो दिनों की मीडिया रिपोर्ट में आपके देश में टमाटर को लेकर खराब हालत की जानकारी आई है। अगर पाकिस्तान भारत के दुश्मनों को हमारी सरकार को सौंप दे और अनधिकृत रूप से कब्जा किए गुलाम कश्मीर को शांतिपूर्वक सौंप दे तो भाकियू उत्पादक किसानों के साथ टमाटर भेजने पर विचार कर सकती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *