INDvsBAN: भारत ने बांग्लादेश को डे-नाइट टेस्ट में पारी से हराया, क्लीन स्वीप की बनाई हैट्रिक

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कोलकाता के ईडन गार्डंस स्टेडियम में खेले गए दूसरे डे-नाइट टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को एक बार फिर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कोलकाता के ईडन गार्डंस स्टेडियम में खेले गए दूसरे डे-नाइट टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को एक बार फिर करारी शिकस्त दी है । भारत ने बांग्लादेश को 46 रनों से मात देकर 2 मैचों की टेस्ट सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली है । आपको बता दे कि भारत ने पहले मैच कि तरह दूसरे मैच में भी पारी के अंतर से हराकर क्लीन स्वीप की हैट्रिक बना ली है। इससे पहले भारत दक्षिण अफ्रीका को 3-0 से और वेस्टइंडीज को 2-0 से एकतरफा शिकस्त दे चूका है ।
india vs bangladesh

इस मैच में भारत ने बांग्लादेश को 106 रन पर ही समेत दिया । जिसके बाद भारत ने 347/9 का बड़ा स्कोर बनाकर पहली पारी में 241 रन की बढ़त हासिल की। बांग्लादेश को पिछली हार का बदला लेने के लिए दूसरी पारी में कम से कम 241 रन बनाने जरुरी थे । लेकिन भारत ने बांग्लादेश को महज 195 रनों पर रौंद कर इस सीरज को अपनी झोली में डाल लिया ।
india vs bangladesh

पहले डे-नाइट टेस्ट मैच में भारत के तेज गेंदबाजों ने कामयाबी हासिल करते हुए बांग्लादेश के सभी 19 विकेट चटकाए । तो वहीं इशांत शर्मा ने पहली पारी और दूसरी पारी में उमेश यादव ने 5 विकेट झटके। दोनों पारियों को मिलकर इशांत ने 9 और उमेश यादव ने 8 विकेट लिए । मोहम्मद शमी के नाम भी 2 विकेट रहे ।
INDvsBAN

कोलकाता के ईडन गार्डंस स्टेडियम में खेला गया दूसरा डे-नाइट टेस्ट मैच आज तीसरे दिन ही खत्म हो गया। इस मैच के तीसरे दिन बांग्लादेश ने 6 विकेट के नुक्सान पर 152 रन बनाएं । बांग्लादेश के मुशफिकुर रहीम को छोड़कर लगभग सारे बल्लेबाज फ्लॉप रहे । केवल मुशफिकुर रहीम ने 74 रन बनाए। तो वहीँ आपको बता दे इस सीरज के हीरो इशांत शर्मा बने उनको मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला। इस सीरज में उन्होंने 12 विकेट झटके ।

INDvsBAN

सबसे खास और अहम् बात ये है कि भारत को इस सीरीज जीतने के बाद आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 120 अंक मिले । भारत टेस्ट चैंपियनशिप में एकमात्र ऐसी टीम बन गई है जिसने 120 से ज्यादा अंक हासिल किए है । तो वहीँ ऑस्ट्रेलिया की टीम 116 अंक के साथ दूसरे नंबर पर है।

INDvsBAN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *