ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: भाजपा युवा मोर्चा शहरी मण्डल प्रधान गणेश सैनी पर आम आदमी पार्टी के कार्य़कर्ता सुरेन्द्र हिन्द ने दुकान में घुसकर तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। बता दें कि टोहाना की न्युप्रभारक कॉलोनी सोशल मीडिया की तकरार हाथा-पाई के रूप में सामने आई है। जब भाजपा युवा मोर्चा शहरी मण्डल टोहाना प्रधान गणेश सैनी व आम आदमी पार्टी के कार्यकता सुरेन्द्र हिन्द के बीच में जमकर बवाल कटा। काफी देर तक वहां पर हंगामा होता रहा।
इस हंगामें में सुरेन्द्र हिन्द की दुकान पर किसी काम से आई मजदूर महिन्द्रों के बाजु में भी चोट लगी जिसे लेकर जब वो दुकान से बाहर आई तो वहां पर मजमा लग गया। वही सुरेन्द्र हिन्द के चेहरे पर चोट के निशान देखे गए। गणेश सैनी के कपडे अस्त-व्यस्त नजर आए। मामले की सुचना पुलिस को दे दी गई है पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

