ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि, रविवार को भाजपा दिल्ली इकाई के प्रमुख मनोज तिवारी के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ा जायेगा।
दिल्ली में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए, हरदीप सिंह पुरी और दिल्ली भाजपा के सह-प्रभारी ने कहा: “हम मनोज तिवारी के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि वही दिल्ली के मुख्य मंत्री बनें।”
दिल्ली में भाजपा विजय की ओर अग्रसर है। पार्टी ने अब तक मुख्यमंत्री पद के लिए किसी को नामित नहीं किया है। श्री मनोज तिवारी @Delhi4BJP के अध्यक्ष हैं। पार्टी उनके नेतृत्व में पूरे जोश से काम कर रही है। मेरे बयान का मतलब था कि भाजपा उनके नेतृत्व में भारी मतों से आगामी चुनाव जीतेगी।
— Hardeep Singh Puri (@HardeepSPuri) November 24, 2019
इसलिए, पुरी ने बाद में अपने ट्विटर हैंडल से स्पष्टीकरण करते हुए ट्वीट किया कि, उनका मतलब है कि, भाजपा तिवारी के नेतृत्व में एक विशाल जनादेश के साथ पार्टी जीतेगी और पार्टी ने किसी भी मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है।

