मौसम लेगा करवट: 26- 27 नवंबर को हरियाणा में बारिश के साथ ओले पड़ने की संभावना

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में मौसम लगातार बदलता दिखाई दे रहा है। शनिवार को भी राज्य के कई इलाकों में बादल छा गए, जिससे…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में मौसम लगातार बदलता दिखाई दे रहा है। शनिवार को भी राज्य के कई इलाकों में बादल छा गए, जिससे रात का तापमान सामान्य से अधिक हो गया। आईएमडी का कहना है कि पश्चिम विक्षोभ के कारण 26 और 27 नवंबर को प्रदेश में कई इलाकों में कहीं- कहीं हलकी बरसात के साथ ओले भी पड़ सकते हैं।

farmer
File Pic

आपको बता दें कि इस समय गेहूं की बिजाई का कार्य काफी तेजी से चल रहा है और लगभग 12 लाख हेक्टेयर इलाके में गेहूं की बिजाई हो चुकी है। अगर राज्य में भारी बारिश के साथ ओले बरसे, तो किसानों की रबी की बिजाई में कुछ देरी हो सकती है। तेज बरसात से परेशानी हो सकती है। हालांकि तेज बारिश की कम संभावना है और प्रदेश के दक्षिणी जिलों और उत्तरी राजस्थान में ओले पड़ने की संभावना ज्यादा है।

मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि उत्तरी भारत में पश्चिम विक्षोभ के असर के बाद बरसात होगी। जिसके बाद प्रदेश में धुंध भी दिसंबर के पहले हफ्ते में बढ़ सकती है। क्योंकि प्रदेश में धुंध दिसंबर के प्रथम सप्ताह में दस्तक देती रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *