ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: छोटे बच्चों को पगड़ी पहनना सिखाने और पगड़ी पहन ने का धार्मिक महत्व समझाने के लिए दिल्ली सिख गुरद्वारा समिति ने बंगला साहिब में पगड़ी बैंक की स्थापना की है। जहां कम कीमत में पगड़ी उपलब्ध कराने के साथ-साथ उसे करीने से बांधने का तरीका भी बताया जाएगा। गुरद्वारा समिति जल्दी ही दिल्ली के दस गुरूद्वारों में इस बैंक की स्थापना करेगी।
इस पगड़ी बैंक में दिल्ली के छोटे बच्चे और सिख नौजवानों को सिर्फ 50 रूपये में उनके साइज की पगड़ी प्रदान की जाएगी, सिख युवकों को पगड़ी बांधने की कला सिखाने के लिए समिति ने दो सिख बुद्धिजीवियों की सेवाएं ली जाने की बात कही।

