ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह एक्शन मोड में आ गए हैं और उन्होंने अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में अनियमितता पाए जाने पर खेल विभाग के दो कोच को सस्पेंड कर दिया है। बता दें कि खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह गीता जयंती महोत्सव में शिरकत करने पहुंचे थे और वहां, उन्हें अनियमितता मिली, जिसके चलते दोनों कोचों को सस्पेंड कर दिया गया है। सस्पेंड किए दोनों कोच रोहतक के रहने वाले हैं।
राज्य मंत्री संदीप सिंह का कहना है कि जल्द ही खेलों को लेकर सीक्रेट फ्लाइंग टीम का गठन किया जाएगा। जो सीधा खेलों की निगरानी करेगी और जो भी अधिकारी या कर्मचारी काम नहीं करेगा, उसे अपने घर बैठना होगा।

