माता वैष्णो देवी के भक्तों के लिए अच्छी खबर,वैष्णो देवी जाना हुआ आसान

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: वैष्णो देवी माता के दर्शन करने वाले भक्तों के लिए आईआरसीटीसी एक खास टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज को मातारानी टूर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: वैष्णो देवी माता के दर्शन करने वाले भक्तों के लिए आईआरसीटीसी एक खास टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज को मातारानी टूर पैकेज का नाम दिया गया है। जानकारी के मुतबिक इस पैकेज में थर्ड एसी की यात्रा,खाना-नाश्ता और होटल में रुकने की सुविधा भी शामिल है। ये पैकेज नई दिल्ली से वैष्णो देवी तक रहेगा।

आईआरसीटीसी लेकर आया खास टूर पैकेज

पैकेज के पहले दिन यात्री नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से राजधानी एक्सप्रेस से रात 8.40 बजे प्रस्थान करेंगे। और  दूसरे दिन सुबह 5.45 बजे ट्रेन जम्मू रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। इसके बाद यात्रियों के एक-एक ग्रुप बनाए जाएंगे और उन्हें कटरा तक ले जाया जाएगा। यात्रा पर्ची लेने के बाद यात्री होटल में ठहर सकेंगे, माता वैष्णो देवी के दर्शनों के बाद इन यात्रियों को पैकेज के मुताबिक जम्मू राजधानी एक्सप्रेस से दिल्ली रवाना किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *