हरियाणा में अब विधायकों की लगेगी क्लास, पढ़ाया जाएगा ये पाठ

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: प्रदेश से चुने गए अब 90 विधायकों को अब विधानसभा के नियमों का पाठ पढ़ाया जाएगा। बता दें, प्रदेश की 90 विधानसभा…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: प्रदेश से चुने गए अब 90 विधायकों को अब विधानसभा के नियमों का पाठ पढ़ाया जाएगा। बता दें, प्रदेश की 90 विधानसभा सीटों से चुनकर आए विधायकों को अब बताया जाएगा कि विधानसभा में कब और कैसे सवाल पूछने हैं। सभी विधायकों को जानकारी दी जाएगी की कैसे ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लगाए जाते हैं। उन्हें उनके अधिकार और कर्तव्यों के बारे में भी बताया जाएगा।

सरकार जल्द ही विधायकों को 1 करोड़ रुपए की कीमत के लैपटॉप मुहैया करवाएगी। लैपटॉप के साथ –साथ विधायकों को प्रिंटर की सुविधा भी दी जाएगी। सचिवालय ने विधायकों को ट्रैनिंग देने की तैयारी शुरु कर ली है। जिन विधायकों को लैपटॉप नहीं चलाना आता उनकी मदद साथ रहने वाले सेक्रेट्री करेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *