पूर्व मुख्य मंत्री मुलायम सिंह यादव को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- देश में नेता जी के नाम से मशहूर समाजवादी पार्टी के संस्थापक और संरक्षक मुलायम सिंह यादव का आज 81वां जन्मदिन है….इस…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- देश में नेता जी के नाम से मशहूर समाजवादी पार्टी के संस्थापक और संरक्षक मुलायम सिंह यादव का आज 81वां जन्मदिन है….इस मौके पर समाजवादी पार्टी के मुख्यालय को फूलों से सजाया गया, सपा ऑफिस के बाहर का इलाका बधाई और शुभकामनाओं वाले पोस्टरों और होर्डिंग्स से पट गया। वहीं कल रात से ही मुलायम सिंह यादव को बधाईयां आना शुरू हो गई और सोशल मीडिया पर भी लोगो ने नेता जी को बधाईयां दी।

1960 से अबतक नेता जी का सफरनामा  

यूपी की सियासी राजनीति में अहम रोल रखने वाले मुलायम सिंह यादव (नेता जी) का जन्म उत्तर प्रदेश इटावा के सैफई के एक गांव में हुआ, नेता जी ने B.A, B.T और राजनीति शास्त्र में M.A  किया है, मुलायम सिंह यादव ये डिग्रियां केके कॉलेज,  एक.के कॉलेज शिकोहाबाद और आगरा यूनिवर्सिटी से हासिल की हैं।

राम मनोहर लोहिया से प्रेरित हैं नेता जी

समाजवादी पार्टी के संस्थापक और संरक्षक मुलायम सिंह यादव राम मनोहर लोहिया से प्रेरित है, मुलायम का राजनीतिक सफर बेहद लंबा और खास रहा है। नेता जी 1967 में पहली बार विधायक बने जिसके बाद मुलायम सिंह लगातार सात बार विधायक रहे, यही नहीं नेता जी उत्तर प्रदेश के 3 बार मुख्यमंत्री भी रहे, और फिर एक दौर ये भी आया जब नेता जी ने 1996 से लेकर 1998 तक केंद्र सरकार में रक्षामंत्री का पद भी संभाला।

नेता जी पारिवारिक जीवन में हमेंशा रहे मुलायम

मुलायम सिंह यादव की बात करें तो नेता जी ने दो शादियां की, नेता जी की पहली पत्नी का नाम मालती देवी था, जिनका 2003 में निधन हो गया था। अखिलेश यादव उन्हीं के बेटे हैं, उन्होंने दूसरी शादी साधना गुप्ता से की जिनके बेटे प्रतीक यादव हैं।

ट्वीट के जरिए सीएम योगी ने कहा हैप्पी बर्थडे नेता जी

वहीं हर बार की तरहा इस बार भी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट के जरिए नेती जी मुलायम सिंह यादव को जन्मदिन की बधाई दी, सीएम योगी ने ट्वीट में लिखते हुए कहा कि, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, मैं प्रभु श्री राम से उनके स्वस्थ  सुदीर्घ  समृद्घ और सक्रिय जीवन की कामना करता हूं।

जन्मदिन पर सैफई में विराट दंगल

मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी और समाजवादी पार्टी दोनों अलग-अलग जगह कार्यक्रम आयोजित करेगी, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता जन्मदिन को एकता दिवस के रूप में मनाएंगे तो दूसरी तरफ सैफई में विराट दंगल का अयोजन किया गया है। मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई शिवपाल सिंह यादव सैफई में रहेंगे, तो दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यालय में मुख्य कार्यक्रम को आयोजित करेगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *