JJP को मिली और मजबूती, इस महशूर सिंगर ने थामा पार्टी का हाथ

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जेजेपी को एक बार फिर बड़ी मजबूती मिली है। जी हां, मशहूर गायक फाजिलपुरिया ने जननायक जनता पार्टी में शामिल होने की…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जेजेपी को एक बार फिर बड़ी मजबूती मिली है। जी हां, मशहूर गायक फाजिलपुरिया ने जननायक जनता पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। शुक्रवार को जेजेपी नेता दिग्विजय सिंह चौटाला के नेतृत्व में फाजिलपुरिया ने भाजपा छोड़कर जेजेपी का दामन थामा। इस मौके पर पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रभारी मोहसीन चौधरी ने फाजिलपुरिया को पार्टी का पटका देकर उनका स्वागत किया और जेजेपी परिवार का सदस्य बनाया।

jjjp

गुरुग्राम के रहने वाले बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर गायक राहुल फाजिलपुरिया ने जेजेपी में शामिल होने के बाद कहा कि, पार्टी की तरफ से उन्हें जो जिम्मेदारी दी जाएगी उसे वे पूरे दिल से निभाएंगे। वहीं दिग्विजय चौटाला ने कहा कि पार्टी में उन्हें पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा और इनके आने से पार्टी को मजबूती मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *