ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: ज्यादातर लड़कियां व महिलाएं घर से बाहर निकलते ही धूप से बचने के लिए सनस्क्रीन लगाती हैं। इससे आप धूप से होने वाली टैनिंग से तो बच जाती हैं, लेकिन इसके साइडफैक्टस हैरान कर देने वाले हैं। ये बहुत कम लोगों को पता होगा कि, सनस्क्रीन के ज्यादा इस्तेमाल से हड्डियां कमजोर हो सकती हैं। जी हां, ये दावा हम नहीं बल्कि चीन के झेजियांग प्रांत में रहने वाली 20 साल की जियाओ माओ ने किया है।
जियाओ माओं के का कहना है कि, उसकी हड्डियां सनस्क्रीन का ज्यादा इस्तेमाल करने से इतनी कमजोर हो गईं कि उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। माओ के मुताबिक उसकी 10 पसलियां टूट चुकी हैं। वहीं, डॉक्टर्स का भी मानना है कि सनस्क्रीन लोशन का ज्यादा इस्तेमाल करने से माओ को विटामिन डी नहीं मिल पाई और उसकी हड्डियां कमजोर हो गईं।

माओ ने डॉक्टरों को बताया कि वह पूरे दिन जब कभी भी घर से बाहर निकलती है, तो पूरे शरीर में सनस्क्रीन लोशन का इस्तेमाल करती है। डॉक्टरों ने बताया कि अगर हफ्ते में तीन दिन 20 मिनट के लिए धूप के सामने रहा जाए, तो भी विटामिन डी की कमी नहीं रहतीष डॉक्टरों को लगता है कि हद से ज्यादा सनस्क्रीन लगाने से माओ के शरीर के अंदर विटामिन डी पहुंच ही नहीं पाई हो।
जिससे उसकी हड्डियां कमजोर हो गईं। अब अगर भी धूप से बचने के लिए सनस्क्रीन का इस्तेमाल करती हैं तो ये खबर पढ़ने के बाद सावधान हो जाएं और अपने शरीर को विटामिन डी की पूरी मात्रा मिलने दें, ताकि आप चुस्त और दुरूस्त रहें।

