ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में शिक्षा विभाग के क्षेत्रीय कार्यालयों में काम करने वाले अस्थायी लिपिकों के लिए खुशखबरी है। बता दें, प्रदेश सरकार उन्हें पक्का करने जा रही है। जानकारी के अनुसार सेकेंडरी शिक्षा निदेशालय ने अस्थायी शिक्षकों को पक्का करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
सेकेंडरी शिक्षा निदेशक के कार्यालय की तरफ से निदेशक ASCERT गुरुग्राम, सभी जिला शिक्षा, मौलिक शिक्षा अधिकारी और सभी डाइट के प्राचार्यों को निर्देश दिए गए हैं कि अपने अधीन कार्यरत लिपिकों को नियम के अनुसार स्थायी करें।

