ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कैथल सरकारी स्कूल में मिड डे मील बनाते समय एक हादसा हो गया, जब प्रैशर कुकर फट गया। इस हादसे में महिला समेत चौथी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा बुरी तरह से झुलस गई।
आपको बता दें की हादसा आज सुबह हुआ, जब कैथल में शक्ति नगर के राजकीय प्राथमिक स्कूल में मिड डे मील बनाते समय कुकर फटने से महिला और पानी पीकर पास से निकल रही चौथी कक्षा की छात्रा झुलस गई। हादसे के बाद दोनों को ही सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया।
बता दें कि कुक इंदिरा मिड डे मील बना रही थी। तभी कुकर में जोरदार धमाका हुआ और कुक के साथ पास से पानी पीकर गुजर रही छात्रा झुलस गई। अध्यापकों ने दोनों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। इस घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्राथमिक शिक्षा अधिकारी शमशेर सिंह छात्रा और महिला का हालचाल पूछने अस्पताल पहुंचे। शमशेर सिंह का कहना है कि मामले की जांच करवाई जा रही है।

