सैलजा पर रणजीत चौटाला का जबरदस्त पहलटवार, कहा कांग्रेस को कर दिया तबाह

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बिजली एवं उर्जा मंत्री रणजीत सिंह चौटाला अपना पद संभालने के बाद लगातार सबसे ज्यादा सक्रिय मंत्री बनते जा रहे हैं।…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बिजली एवं उर्जा मंत्री रणजीत सिंह चौटाला अपना पद संभालने के बाद लगातार सबसे ज्यादा सक्रिय मंत्री बनते जा रहे हैं। अब रणजीत चौटाला ने एक बड़ा ऐलान कर दिया है। चौटाला ने कहा है कि हरियाणा की ढाणियों को सोलर सिस्टम से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा है कि सिरसा जिले के पांचों हलकों में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरुआत की जाएगी ।

ranjit chautala 1

बता दें कि बिजली एवं उर्जा मंत्री रणजीत सिंह चौटाला सिरसा जिले में पहुंचे थे, जहां उन्होंने ये सभी घोषणाएं की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा द्वारा दिए बयान की गठबंधन की सरकार नहीं चल पाएगी, पर भी निशाना साधा।

ranjit chautala 2

उन्होंने पलटवार करते हुए शैलजा को अनाड़ी बताया और कहा कि शैलजा के इस तरह के बयान अपनी हार की निराशा के चलते दिया गया है, उन्होंने कहा कि शैलजा ने कांग्रेस को तबाह किया है। शैलजा की जगह भूपेंद्र सिंह हुड्डा को पूर्ण रूप से हरियाणा की कमान दी जाती, तो हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *