अब किसानों को मिलेगी थोड़ी राहत, बिजली मंत्री ने दिए ये निर्देश

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने विभाग के आला अधिकारियों के साथ अपनी पहली बैठक की। इस दौरान उन्होंने खेतों को दी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने विभाग के आला अधिकारियों के साथ अपनी पहली बैठक की। इस दौरान उन्होंने खेतों को दी जाने वाली बिजली को आठ घंटे से बढ़ाकर 10 घंटे करने और गांवों व शहरों में टेढ़े खंभों व ढीली तारों को दस दिन में ठीक करने जैसे जन साधारण से जुड़े मुददों को छूकर अपनी और राज्य सरकार की प्राथमिकताएं जाहिर कर दी हैं।

minister

इसके अलावा, उन्होंने विभाग के अधिकारियों को जिला सिरसा के जीवन नगर में बॉयोमास परियोजना लगाने की सम्भावनाओं का पता लगाने के भी निर्देश दिए हैं। इस दौरान मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बिजली से सम्बन्धित शिकायत केन्द्रों पर जन साधारण की शिकायतें गौर से सुनी जाएं और इसमें कोताही बरतने वाले अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *