ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बेकार पड़ी प्लास्टिक से सजावट का सामान या किसी अन्य तरह की सामग्री बनाने के बारे में तो आपने सुना होगा, लेकिन प्लास्टिक की सड़क के बारे में कभी सुना है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं, कि कहां और कैसे बन रही है ये प्लास्टिक की सड़क।
प्लास्टिक मुक्त अभियान के मद्देनजर हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला में अनोखी पहल शुरू हुई है। यहां प्रशासन द्वारा प्लास्टिक से सड़कबनाने का काम शुरू किया गया हेै। प्लास्टिक से बनने वाली यह प्रदेश की पहली सड़क होगी। प्रशासन द्वारा शुरू की गई पॉलिथिन मुक्त सिरमौर योजना के तहत ढिमकी मंदिर से कूंन गांव तक प्लास्टिक कचरे से सड़क बनाने का काम शुरू हो गया। जिला मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर ढिमकी मंदिर से कूंन गांव तक करीब 1000 मीटर सड़क प्लास्टिक कचरे से बनाई जा रही है.करीब 1000 मीटर सड़क बनाने के लिए 1 टन प्लास्टिक का इस्तेमाल किया जाएगा
राजगोपालन वासुदेवन त्यागराजन यूनिवर्सिटी के डीन और केमिस्ट्री के प्रोफेसर हैं। उन्होंने अपने लैब में सड़क बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले बिटुमेन और प्लास्टिक के मिश्रण पर एक्सपेरिमेंट किया।
उनके शोध से इस बात का पता चला कि इन दोनों का मिश्रण बहुत अच्छा है और एक मजबूत सड़क बनाने में भी बहुत मददगार है। यह खोज न सिर्फ प्लास्टिक के अस्तित्व को पूरी तरह से खत्म कर सकती है बल्कि एक मजबूत रोड की परेशानी को भी सुलझाती है।


