ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बिहार के छपरा में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आपकी रूह कांप उठेगी। यहां एक साथ पांच बच्चियों के अपहण हुआ है। यह घटना जिले के रिवीलगंज के बिनटोलिया की है जहां से बदमाशों ने पांच बच्चियों का अपहरण कर लिया। इस दौरान दो बच्चियां बदमाशों के चंगुल से किसी तरह बचकर निकल गई और 2 बच्चियां भागने में असफल रही। वहीं, अगवा हुई बच्चियों में एक का शव बरामद हो गया है। मृतक बच्ची का नाम सीमा कुमारी है जो तीसरी कक्षा की छात्रा है। वहीं एक बच्ची लापता है जिसका नाम रानी कुमारी है।
मिली जानकारी के अनुसार, पांच बच्चियां घर से बाहर खेलने के लिए निकली थाीं। वहीं कुछ अज्ञात लोग आए और उन्हें बहला फुसला कर ले जाने लगे। इस दौरान तीन बच्चियां चकमा देकर भाग आईं, जबकि दो लापता हैं। इनमें से एक की लाश मिल गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है।

