ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हमारे समाज जैसे-जैसे विकसित हो रहा है, धोखाधड़ी के नए-नए रूप सामने आ रहे हैं। आजकल एक नई तरह की धोखाधड़ी सामने आई है जिसे रोमांस फ्रॉड कहते हैं यानी प्रेम में धोखाधड़ी। यह नए जमाने का घपला है। जब से प्रेम भी ऑनलाइन होने लगा है, तब से रोमांस फ्रॉड बढ़ने लगा है।
फ्रॉड का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप सभी के होश उड़ जाएंगे। एक 78 वर्षीय शख्स को यूरोपियन महिला के साथ ऑनलाइन डेटिंगके चक्कर में 1.5 करोड़ रुपये की चपत लगी है। पुलिस जल्द ही मामले में केस दर्ज करेगी।
पुलिस ने बताया कि पीड़ित एक रिटायर्ड इंजिनियर है। पुलिस ने बताया कि उसने यूरोपियन महिला के चक्कर में अपनी पत्नी की 1.5 करोड़ की जूलरी बेच दी थी और मुलुंड में अपना फ्लैट बेचने जा रहा था, मगर समय रहते अमेरिका में रह रहे उसके बेटे ने उसे रोक लिया। महिला ने उससे कहा कि वह उसके लिए एक जूलरी का पार्सल भेज रही है। शख्स ने जब वह लेने से इनकार कर दिया, तो महिला ने उसे अनाथालय में दान देने को कहा।
पुलिस ने आगे बताया, कुछ दिन बाद उसके पास एक कस्टम अधिकारी बनकर राधिका शर्मा नाम की महिला ने फोन किया और पार्सल पर कस्टम ड्यूटी देने को कहा। शख्स ने वह भी दे दिया। एक हफ्ते बाद महिला ने फिर से कॉल किया और बताया कि उसे दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम वालों ने रोक लिया है और 30 लाख रुपये की जरूरत है। शख्स ने 30 लाख रुपये और दे दिए।
लोग प्रेम रस में थोड़ा भींगते ही अंधे हो जाते हैं, यह भी ख्याल नहीं रखते कि अगले की नजर उसकी जेब पर है। इसीलिए अगर आप भी ऑनलाइऩ डेटिंग कर रहे हैं, तो जनाब ये खबर जानने के बाद थोड़ा संभल जाएं।




