हरियाणा में इस बार भी ‘जीरो टॉलरेंस नीति’ पर काम करेगी BJP !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि, राज्य सरकार पिछले कार्यकाल की भांति इस कार्यकाल में भी भ्रष्टाचार को लेकर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि, राज्य सरकार पिछले कार्यकाल की भांति इस कार्यकाल में भी भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टोलरेंस की नीति पर काम करेगी। शिकायत मिलने पर निष्ठा व ईमानदारी से काम न करने वाले कर्मचारियों व अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज ने आज अंबाला में लोगों की शिकायतों को सुनने के बाद कहा कि जनता के आशीर्वाद से ही उनको सेवा करने का अवसर मिला है। सेवा के इस कार्य को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कुछ विभाग ऐसे हैं, जिनमें सुधार की अभी भी गुजांइश है। उन विभागों में एक-एक करके सुधार के कार्यों को अधिकारियों के सहयोग से अमलीजामा पहनाने के लिए रणनीति तैयार की जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे विकास कार्यों को पूरा करने में तेजी लाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *