ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंचकूला से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां एक 22 वर्षीय गर्भवती महिला कोे एक ट्रक ने कुचल दिया, जिसमें महिला की तो मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि पेट में पल रहे बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि एक गर्भवती महिला अपने पति के साथ चंडीमंदिर में दर्शन करने के बाद अलीपुर कॉलोनी में अपने घर जा रही थी। इसी दौरान एक ट्रक ने महिला को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लेकिन महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां महिला की डिलीवरी करवाई गई और बच्चे को जिंदा बचा लिया गया। लेकिन इलाज के दौरान बच्चे ने भी दम तोड़ दिया।

