ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दूध फट जाएगा, दूध खराब हो जाएगा, बार- बार उबालना है, कैसे इसे सही रखा जाए। दूध दोहने के बाद यहीं तमाम बातें मन में होती हैं, लेकिन अब आपकी इस बड़ी सी समस्या का समाधान होगा और आपकी चिंता भी दूर हो जाएगी।
आपको बता दें कि अब दूध दोहने के बाद उसे बिना उबाले दिनभर सुरक्षित रखा जा सकेगा। क्योंकि (National Dairy Research Institute) के Dairy engineering के छात्र रवि प्रकाश ने एक उपकरण तैयार किया है। रवि ने बाल्टी की तरह का Nano Dairy Technology पर एक कंटेनर तैयार किया है, जिसे बिजली से चार्ज किया जा सकता है और एक बार चार्ज करने पर यह पूरा दिन दूध को ठंडा रखने के काम आता है।
रवि प्रकाश का कहना है कि जब हम दूध दोहते हैं तो इसका तापमान 37 डिग्री तक होता है। इस कंटेनर में आधे घंटे के लिए दूध रख दिया जाए तो इसका तापमान सात डिग्री पर आ जाता है। एक कंटेनर की क्षमता 5 से 6 लीटर होती है। इस कंटेनर पर करीब 5 हजार रुपये की लागत आई है।
बता दें कि ब्राजील में 6 से 8 नवंबर को हुए BRICS-Young Scientist Forum में भारत की तरफ से प्रतिभागी रहे रवि को इस शोध के लिए पहले पुरस्कार के रूप में 25 हजार डॉलर का अवार्ड मिला है। दरअसल, इस फोरम में पांच देशों के 100 युवा विज्ञानियों ने हिस्सा लिया था, जिसमें 20 भारत के थे।
रवि ने बताया कि जब वो बिहार की एक डेरी में सहायक अधिकारी के तौर पर काम कर रहे थे, तब वहां पर पहुंचने वाले कुछ किसानों का दूध फट जाता था। ऐसे में जिस गाय का दूध लाते थे, उसकी गुणवत्ता पर सवाल खड़े होने लगे। यहीं से उन्होंने काम शुरू कर दिया। पशुपालकों से बातचीत की की थी। जिसके आधार पर काम करने की तकनीक तैयार की।




