वरिष्ठ पत्रकार रजत शर्मा ने DDCA के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- इंडिया टीवी के अध्यक्ष और प्रधान संपादक रजत शर्मा ने अपने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। वरिष्ठ पत्रकार रजत…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- इंडिया टीवी के अध्यक्ष और प्रधान संपादक रजत शर्मा ने अपने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। वरिष्ठ पत्रकार रजत शर्मा ने ‘दिल्ली ऐंड डिसट्रिक्ट क्रिकेट असोसिएशन’ के अध्यक्ष पद का कारोभार संभाल रहे थे, जहां से अब उन्होने  इस्तीफा दे दिया है। इस बारे में रजत शर्मा का कहना है कि, इतने दबावो के बीच उनका यहां काम कर पाना संभव नही है और किसी भी तरह के समझौते के लिए वे तैयार नहीं है, ऐसी स्थती में उन्हे ये करना सही लगा है।

 

बता दें 20 महीनो के अपने कार्यकाल के दौरान जनरल महासचिव विनोद तिहारा के साथ उनकी असहमति पर किसी का ध्यान नहीं गया। वहीं संगठन के भीतर विनोद तिहारा को काफी समर्थन मिल रहा है। रजत शर्मा ने कहा कि यहां का क्रिकेट प्रशासन हमेशा दबाव में काम करता है। उन्होने कहा कि, निजी स्वार्थ हमेशा क्रिकेट के हितों के खिलाफ काम करता हैं। उनके अनुसार, ईमानदारी और पारदर्शिता से काम करना संभव नहीं है और किसी भी स्तर पर समझौता वे करना नहीं चाहते हैं।

जब कि, वास्तव में रजत शर्मा पूर्व वित्त मंत्री स्वर्गीय अरुण जेटली के समर्थन से, DDCA के अध्यक्ष बने थे। डीडीसीए के सूत्रों के मुताबिक अरुण जेटली की मृत्यु के बाद, रजत शर्मा की भूमिका कमजोर हो रही थी, क्योंकि जेटली उनकी ताकत थे। इस बारे में रजत शर्मा ने कहा कि उनके कार्यकाल में कई चीजें उन्हें रोक रही थीं। परिणामस्वरूप, उन्होंने खुद को उससे अलग करना ही बिहतर समझा और अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया।मशहूर पत्रकार रजत शर्मा अपने इंडिया टीवी पर आने वाले साप्ताहिक शो “आप की अदालत” ने देश में उनकी एक अलग पहचान बनायी है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *