एक्शन मोड में अनिल विज, राज्य को नशा मुक्त बनाने की ओर उठाएंगे कदम

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज अपना पदभार संभालते ही एक्शन मोड में आ गए हैं। विज ने पत्रकारों से बातचीत करने के…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज अपना पदभार संभालते ही एक्शन मोड में आ गए हैं। विज ने पत्रकारों से बातचीत करने के दौरान कहा कि, राज्य को नशा मुक्त तथा कानून व्यवस्था चुस्त करने में कोई कमी नही छोड़ेंगे ताकि प्रदेश को अपराधमुक्त बनाया जा सके।

आगे कहा कि, पुलिस की कार्यशैली में और अधिक सुधार लाया जाएगा और इसे चुस्त-दुरूस्त करना उनकी प्राथमिकता होगी। विज ने कहा कि, प्रदेश में पुलिस विभाग में सकारात्मक सुधार लाने होंगे, ताकि लोगों को लगने लगे कि किसी भी प्रकार ज्यादती होने पर पुलिस उनके साथ खड़ी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *