ऑनलाइन डेस्कयलिविंग इंडिया न्यूज: डेरा प्रमुख राम रहीम की राजदार जमनत मिलने के बाद राम रहीम से मिलने के लिए बेचैन है, लेकिन उसे रामरहीम से मिलने की इजाजत नहीं मिल रही है।
अब हनीप्रीत रोहतक जेल प्रशासन को तीन बार पत्र लिखकर निवेदन कर चुकी है कि राम रहीम से मिलने की इजाजत दी जाए, लेकिन जेल प्रशासन से अब तक अनुमति नहीं मिल सकी है। हालांकि राम रहीम के परिवार के लोगों को उससे मिलने दिया जा रहा है। जेल प्रशासन का कहना है कि जेल नियमों के हिसाब से बंदी से मुलाकात करने वालों की जो सूची है उसमें हनीप्रीत का नाम नहीं है।

