जानिए कौन होंगे भारत के अगले चीफ जस्टिस, इस दिन करेंगे शपथ ग्रहण

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जस्टिस शरद अरविंद बोबड़े को सुप्रीम कोर्ट का अगला मुख्य न्यायाधीश बनाए जाने पर हस्ताक्षर कर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जस्टिस शरद अरविंद बोबड़े को सुप्रीम कोर्ट का अगला मुख्य न्यायाधीश बनाए जाने पर हस्ताक्षर कर दिए हैं।

justice

बता दें, जस्टिस अरविंद बोबड़े सुप्रीम कोर्ट के 47वें मुख्य न्यायाधीश होंगे। सुप्रीम कोर्ट के वर्तमान न्यायाधीश जस्टिस रंजन गोगोई 17 नवंबर को रिटायर हो जाएंगे। 63 वर्षीय अरविंद बोबड़े 18 नवंबर को CJI के रुप में शपथ ग्रहण करेंगे। जस्टिस बोबड़े 17 महीने यानी 23 अप्रैल 2021 तक भारत के चीफ जस्टिस के रुप में पद पर रहेंगे। जस्टिस अरविंद भारत के दूसरे सबसे वरिष्ठ चीफ जस्टिस होंगे। इससे पहले वह मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रह चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *