ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: भारत के ऐतिहासिक मिशन चंद्रयान-2 से सभी परिचित हैं। मिशम चंद्रयान-2 के फेल हो जाने के बाद इसरो ने चंद्रयान-3 को लेकर अपनी तैयारी शुरू कर दी है। सुत्रों केे अनुसार, भारत अगले साल नवंबर तक चंद्रमा पर दोबारा सॉफ्ट लैंडिंग का प्रयास कर सकता है। चंद्रयान-3 को नवंबर-2020 तक लॉन्च किया जा सकता है।
मिली जानकारी के अनुसार, इसरो ने विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर के निदेशक एस सोमनाथ की अगुवाई में एक उच्च स्तरीय समिति गठित की है, जो प्रस्तावित चंद्रयान-3 के बारे में एक रिपोर्ट तैयार करेगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने पत्रकारों से बाचचीत के दौरान बताया कि,पैनल की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। समिति को अगले साल के अंत से पहले मिशन तैयार करने के लिए एक दिशा-निर्देश दिया गया है।
जिसमें कहा गया है कि,’यह जरूरी है कि चंद्रयान-2 की विशेषज्ञ समिति द्वारा लैंडर सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए की गई सिफारिशों पर ध्यान दिया जाए। जिन सिफारिशों को चंद्रयान-2 के एडवांस फ्लाइट प्रिपरेशन की वजह से लागू नहीं किया गया था


