हरियाणा के छोरे ने हरियाणवी भाषा में छपवाया अपनी शादी का कार्ड, खूब हो रही है चर्चा

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- हरियाणा के फतेहाबाद से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसको लेकर पूरे हरियाणा में चर्चा हो रही है | दरअसल एक…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- हरियाणा के फतेहाबाद से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसको लेकर पूरे हरियाणा में चर्चा हो रही है | दरअसल एक हरियाणवी छोरे ने अपनी शादी का कार्ड हरयाणवी भाषा में छपवाया है |

marriage card

जिसके बाद ये खबर पूरे सोशल मीडिया में आग की तरह फैल रही है | शादी के कार्ड की खूब चर्चा हो रही है | हरियाणवी भाषा में शादी के कार्ड को छपवाने वाले युवक का नाम राजन खन्ना है जो फतेहाबाद जिले के भरपूर गांव का रहने वाला है |

marriage card

आपको बता दे कि राजन खन्ना की शादी 18 नवंबर को है | अपनी शादी के कार्ड को लेकर राजन खन्ना ने कहा कि अपनी शादी का कार्ड उसने इसलिए छपवाया कि वो हरियाणवी बोली से बेहद प्यार करता है साथ ही हरियाणावासी अपनी हरियाणवी भाषा को भूल न पाएं | हरियाणवी छोरे की शादी के कार्ड को लेकर लोग उनकी पहल का समर्थन कर रहे है और सराह भी रहे हैं |

marriage card

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *