Home » oldnews » government has implemented new rules for online shopping government translations of government nounfrequency %e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0 government state polity %e0%a4%b6%e0%a4%be
ऑनलाइन शोपिंग करने वालो के लिए सरकार ने किये नये नियम लागू!
ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- आज के दौर में ऑनलाइन शॉपिंग का रुझान बहुत बढ़ गया है। आज हर वर्ग का व्यक्ति ऑनलाइन शोपिंग को अधिक…
ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- आज के दौर में ऑनलाइन शॉपिंग का रुझान बहुत बढ़ गया है। आज हर वर्ग का व्यक्ति ऑनलाइन शोपिंग को अधिक पसंद करता है। क्यों कि आज के समय में व्यक्ति अपने काम में इतना व्यस्त है कि, वो अपना समय बचाने के लिए पूरी तरह से इंटरनेट पर निर्भर करता है।
व्यक्ति बाज़ारो में खरीदारी करने की बजाए घर बैठे ही सरल तरीको से शॉपिंग करना चाहता है। अब खास बात ये है कि, ऑनलाइन शॉपिंग करने वालो के लिए भारत सरकार ने एक खुसखरी दी है। सरकार ने खपतकार सुरक्षा एक्ट के तहत E-Commerce कम्पनियों के लिए कुछ दिशा-निर्देश निर्धारित किये हैं। इन नियमों के तहत सरकार कीमतों को प्रभावित करने वाली बड़ी छूट पाने वाले मामलो की निगरानी कर सकेगी।
वहीं दूसरी और E-Commerce कम्पनियों की धोखाधड़ी और मनमानी को भी काबी किया जायेगा। बता दें कि, इन दिशा-निर्देशों के तहत बहुत अधिक प्रबंध किये गये हैं, तांकि उपभोक्ताओं के हितों की प्रशंसा की जा सके। खास बात यह है कि, इसके साथ ग्रीवांस अधिकारी की भी नियुक्ति की गयी है। इस अधिकारी की जानकारी आपको Website पर मिल जायेगी। ग्राहक अक्सर ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान जल्द ही पैसे वापस ना आने के कारण काफी परेशान होते हैं पर अब 14 दिनों के अंदर पैसे वापस आने वाली पालिसी की शुरुआत की जा रही है।
बता दें कि ऑनलाइन जाली रिव्यु ग्राहकों को गलत जानकारी देते हैं पर नये नियमो के तहत कोई भी कम्पनी वेबसाइट पर आपको आकर्षित करने के लिए जाली समीक्षा नहीं कर सकेगी। अब देखना ये होगा कि, नये नियम ग्राहकों के लिए कितने सहायक सिद्ध होते हैं और ऑनलाइन शॉपिंग के रुझान में कितनी अधिकता और कमी आती है।